अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्राइल की सेना ने ग़ज़्ज़ा में एक बार फिर हवाई हमलों को शुरू कर दिया है जिसमें फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार इस्राइल की सेना ने ग़ज़्ज़ा में एक बार फिर हवाई हमले शुरू कर दिए जिसमें फ़िलिस्तीन के संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाया गया है हालांकि इन हमलों में अभी तक किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
इस्राइल की सेना की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि पिछली रात ग़ज़्ज़ा के क्षेत्र में फायरिंग की गई जिसमें इस्राइल के सैनिकों और इमारत को निशाना बनाया गया जिसके जवाब में अब उसके खिलाफ कार्यवाई की जा रही है।
17 मई 2018 - 09:23
समाचार कोड: 893782
इस्राइल की सेना ने ग़ज़्ज़ा में एक बार फिर हवाई हमलों को शुरू कर दिया है जिसमें फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाया गया है